Pages

Wednesday, 18 February 2015

~ ~ ~ ~ बहाने Vs सफलता ~ ~ ~ ~
SUPER MOTIVATIONAL POST - must
read
1- मुझे उचित शिक्षा लेने का अवसर नही मिला...
उचित शिक्षा का अवसर फोर्ड मोटर्स के मालिक
हेनरी फोर्ड को भी नही मिला ।
2- मै इतनी बार हार चूका , अब हिम्मत नही...
अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद
राष्ट्रपति बने।
3- मै अत्यंत गरीब घर से हूँ ...
पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी गरीब घर से थे ।
4- बचपन से ही अस्वस्थ था...
आँस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से
बहरी व अस्वस्थ थी ।
5 - मैने साइकिल पर घूमकर
आधी ज़िंदगी गुजारी है...
निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर
निरमा बेचकर आधी ज़िंदगी गुजारी ।
6- एक दुर्घटना मे अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत
चली गयी...
प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली है ।
7- मुझे बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता है...
थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन से
मंदबुद्धि कहा जता था।
8- बचपन मे ही मेरे पिता का देहाँत हो गया था...
प्रख्यात संगीतकार ए.आर.रहमान के
पिता का भी देहांत बचपन मे हो गया था।
9- मुझे बचपन से परिवार
की जिम्मेदारी उठानी पङी...
लता मंगेशकर को भी बचपन से परिवार
की जिम्मेदारी उठानी पङी थी।
10- मेरी लंबाई बहुत कम है...
सचिन तेंदुलकर की भी लंबाई कम है।
11- मै एक छोटी सी नौकरी करता हूँ ,
इससे क्या होगा... धीरु
अंबानी भी छोटी नौकरी करते थे।
12- मेरी कम्पनी एक बार दिवालिया हो चुकी है ,
अब मुझ पर कौन भरोसा करेगा...
दुनिया की सबसे बङी शीतल पेय
निर्माता पेप्सी कोला भी दो बार
दिवालिया हो चुकी है ।
13- मेरा दो बार नर्वस ब्रेकडाउन हो चुका है , अब
क्या कर पाउँगा...
डिज्नीलैंड बनाने के पहले वाल्ट डिज्नी का तीन
बार नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था।
14- मेरी उम्र बहुत ज्यादा है...
विश्व प्रसिद्ध केंटुकी फ्राइड चिकेन के मालिक ने
60 साल की उम्र मे पहला रेस्तरा खोला था।
15- मेरे पास बहुमूल्य आइडिया है पर लोग अस्वीकार
कर देते है...
जेराँक्स फोटो कापी मशीन के
आईडिया को भी ढेरो कंपनियो ने अस्वीकार
किया था पर आज परिणाम सामने है ।
16- मेरे पास धन नही...
इन्फोसिस के पूर्व चेयरमैन नारायणमूर्ति के पास
भी धन नही था उन्हे अपनी पत्नी के गहने बेचने पङे।
17- मुझे ढेरो बीमारियां है...
वर्जिन एयरलाइंस के प्रमुख
भी अनेको बीमारियो मे थे | राष्ट्रपति रुजवेल्ट के
दोनो पैर काम नही करते थे।
कुछ लोग कहेगे कि यह
जरुरी नही कि जो प्रतिभा इन महानायको मे
थी , वह हम
मे भी हो ...
सहमत हूँ मै , लेकिन यह
भी जरुरी नही कि जो प्रतिभा आपके अंदर है वह इन
महानायको मे भी हो.
सार यह है कि...
आज आप जहाँ भी है या कल जहाँ भी होगे इसके लिए
आप किसी और को जिम्मेदार नही ठहरा सकते ,
इसलिए आज चुनाव करिये -
सफलता और सपने चाहिए या खोखले बहाने ...?
GK Tricks Science Chalisa in hindi विज्ञान चालीसा
जय न्यूटन विज्ञान के आगर,
गति खोजत ते भरि गये सागर ।
ग्राहम् बेल फोन के दाता,
जनसंचार के भाग्य विधाता ।
बल्ब प्रकाश खोज करि लीन्हा,
मित्र एडीशन परम प्रवीना ।
बायल और चाल्स ने जाना,
ताप दाब सम्बन्ध पुराना ।
नाभिक खोजि परम गतिशीला,
रदरफोर्ड हैं अतिगुणशीला ।
खोज करत जब थके टामसन,
तबहिं भये इलेक्ट्रान के दर्शन ।
जबहिं देखि न्यट्रोन को पाए,
जेम्स चैडविक अति हरषाये ।
भेद रेडियम करत बखाना,
मैडम क्यूरी परम सुजाना ।
बने कार्बनिक दैव शक्ति से,
बर्जीलियस के शुद्ध कथन से ।
बनी यूरिया जब वोहलर से,
सभी कार्बनिक जन्म यहीं से ।
जान डाल्टन के गूँजे स्वर,
आशिंक दाब के योग बराबर ।
जय जय जय द्विचक्रवाहिनी,
मैकमिलन की भुजा दाहिनी ।
सिलने हेतु शक्ति के दाता,
एलियास हैं भाग्यविधाता ।
सत्य कहूँ यह सुन्दर वचना, ल्यूवेन हुक की है
यह रचना ।
कोटि सहस्र गुना सब दीखे,
सूक्ष्म बाल भी दण्ड सरीखे ।
देखहिं देखि कार्क के अन्दर,
खोज कोशिका है अति सुन्दर ।
काया की जिससे भयी रचना,
राबर्ट हुक का था यह सपना ।
टेलिस्कोप का नाम है प्यारा,
मुट्ठी में ब्रम्हाण्ड है सारा ।
गैलिलियो ने ऐसा जाना,
अविष्कार परम पुराना ।
विद्युत है चुम्बक की दाता,
सुंदर कथन मनहिं हर्षाता ।
पर चुम्बक से विद्युत आई,
ओर्स्टेड की कठिन कमाई ।
ओम नियम की कथा सुहाती,
धारा विभव है समानुपाती ।
एहि सन् उद्गगम करै विरोधा,
लेन्ज नियम अति परम प्रबोधा ।
चुम्बक विद्युत देखि प्रसंगा,
फैराडे मन उदित तरंगा ।
धारा उद्गगम फिरि मन मोहे,
मान निगेटिव फ्लक्स के होवे ।
जय जगदीश सबहिं को साजे,
वायरलेस अब हस्त बिराजै ।
अलेक्जेंडर फ्लेमिंग आए,
पैसिंलिन से घाव भराये ।
आनुवांशिकी का यह दान,
कर लो मेण्डल का सम्मान ।
डा रागंजन सुनहु प्रसंगा,
एक्स किरण की उज्ज्वल गंगा ।
मैक्स प्लांक के सुन्दर वचना,
क्वाण्टम अंक उन्हीं की रचना ।
फ्रैंकलिन की अजब कहानी,
देखि पतंग प्रकृति हरषानी ।
डार्विन ने यह रीति बनाई,
सरल जीव से सॄष्टि रचाई ।
परि प्रकाश फोटान जो धाये,
आइंस्टीन देखि हरषाए ।
षष्ठ भुजा में बेंजीन आई,
लगी केकुले को सुखदाई ।
देखि रेडियो मारकोनी का,
मन उमंग से भरा सभी का ।
कृत्रिम जीन का तोहफा लैके,
हरगोविंद खुराना आए ।
ऊर्जा की परमाणु इकाई,
डॉ भाषा के मन भाई ।
थामस ग्राहम अति विख्याता,
गैसों के विसरण के ज्ञाता ।
जो यह पढ़े विज्ञान चालीसा, देइ उसे विज्ञान
आशीषा ।
श्री "निशीथ" अब इसके चेरा, मन मस्तिष्क
में इसका डेरा ।
कोशिश करने वालों की- हरिवंशराय बच्चन 

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, 
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है, 
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है। 
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है, 
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है। 
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, 
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है, 
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है। 
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में, 
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में। 
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती, 
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 

असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो, 
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो। 
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम, 
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम। 
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती, 
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। 
New Minister Appointed:
*******************************
1. Manohar Parrikar – Defence Minister
2. Suresh Prabhu - Railway Minister
3. D V Sadananda Gowda - Law and Justice Minister
4. Ravi Shankar Prasad: Communications and Information Technology
5. Jagat Prakash Nadda: Health & Family Welfare
6. Birender Singh - Minister for Rural Development, Panchayati Raj and Drinking
Water and Sanitation
7. Dr. Harsh Vardhan: Science and Technology, Earth Sciences
LIST OF CABINET MINISTRY
************************************
Rajnath Singh: Home Minster
Sushma Swaraj: External Affairs & Overseas Indian Affairs
Arun Jaitley: Finance Corporate Affairs
M. Venkaiah Naidu: Urban Development Housing and Urban Poverty Alleviation & Parliamentary Affairs
Nitin Jairam Gadkari: Road Transport and Highways Shipping.
Uma Bharati: Water Resources, River Development and Ganga Rejuvenation
Dr. Najma A. Heptulla: Minority Affairs
Ramvilas Paswan: Consumer Affairs, Food and Public Distribution
Kalraj Mishra: Micro, Small and Medium Enterprises
Maneka Gandhi: Women and Child Development
Ananthkumar: Chemicals and Fertilizers
Ashok Gajapathi Raju: Civil Aviation
Anant Geete: Heavy Industries and Public Enterprises
Harsimrat Kaur Badal: Food Processing Industries
Narendra Singh Tomar: Mines & Steel Labour and Employment
Jual Oram: Tribal Affairs
Radha Mohan Singh: Agriculture
Thaawar Chand Gehlot: Social Justice and Empowerment
Smriti Zubin Irani: Human Resource Development
Hit Max Like & Share for More GK Update !!
नमस्कार ,
आप सभी का स्वागत है। 
हम इस ब्लॉग मे ज्ञान  का आदान प्रदान करेंगे। । 
धन्यबाद